अयोध्या: सरयू नदी में पलटी नाव,10 यात्री थे सवार, 1 युवती लापता ।

अयोध्या: सरयू नदी में पलटी नाव,10 यात्री थे सवार, 1 युवती लापता ।

सरयू नदी में नाव (मोटर बोट) पलट जाने से हादसा हो गया। घटना आरती घाट के करीब हुई। जिसमें का नाविक सहित 10 यात्री सवार थे। नौ हुए लोगों को पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर । बाहर निकाल लिया। लेकिन एक युवती लापता हो गई।<strong>अयोध्या: सरयू नदी में पलटी नाव,10 यात्री थे सवार, 1 युवती लापता ।</strong>
घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर कमान संभाल लिया। एक युवक को श्री राम अस्पताल में इलाज के बाद दर्शन नगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लापता युवती की तलाश जारी थी। जानकारी के मुताबिक घटना शाम लगभग 7:30 बजे की है। मोटर बोट पर सवार होकर देश के विभिन्न जगहों के लोग नदी
सैर करने के लिए निकले। वापस आने या पर आरती घाट पर पहले से एक बोट खड़ी थी। जिसमें यात्रियों से भारी बोट आकर टकराकर पलट गई।<strong>अयोध्या: सरयू नदी में पलटी नाव,10 यात्री थे सवार, 1 युवती लापता ।</strong>
मौके पर मौजूद एनडीआरएफ व कर एसडीआरएफ के जवान तत्काल डूबते में हुए लोगों को निकालने में सफल हुए।
लेकिन कशिश सिंह (22) पुत्री रामू सिंह निवासी टूंडला फिरोजाबाद जो वर्तमान में मेघालय ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है वो तेज धारा थी में बह गई। निकाले गए लोगों में चंदन कुमार (35) पुत्र रामनारायण निवासी पी मटुकपुर आरा बिहार थाना बड़हरन की
स्थिति ठीक ना होने पर उन्हें श्री राम अस्पताल भेजा गया। यहां पर उनका इलाज करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दर्शन नगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक नाव में यात्रा कर रहे लोगों में ज्यादातर लोग शिलांग मेघालय के थे। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि स्थानीय नविकों द्वारा सरयू में प्राइवेट नाव चलाई जाती है। दो नाव में टक्कर होने पर एक नाव पलट गई। तत्परता दिखाते हुए 8 यात्री और एक नाविक को बचा लिया गया है। सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहने हुए थे। जो युवती लापता है उन्होंने भी लाइव जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की नाव नदी के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्क्यू कर उन्हें ढूंढ रही हैं।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…