अयोध्या- अयोध्या जीएसटी पंजीयन के मामले में पहले नंबर पर

Spread the love

अयोध्या- अयोध्या जीएसटी पंजीयन के मामले में पहले नंबर पर

पिछले कई महीने से अयोध्या जोन में लगातार नये व्यापारियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते माह भी लक्ष्य के सापेक्ष 56.02% नये व्यापारियों को पंजीकृत करके अयोध्या जोन प्रदेश में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, लखनऊ द्वितीय व गाजियाबाद द्वितीय इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर है।

स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के नौ जिले शामिल हैं। इनमें बीते माह तक 69978 डीलर पंजीकृत थे। जुलाई में प्रदेश मुख्यालय ने अयोध्या जोन को 3172 नये व्यापारियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष 1777 नया पंजीयन करके अयोध्या जोन प्रदेश के सभी 20 जोन में अव्वल रहा। इनमें स्टेट जीएसटी के 855 व सेंट्रल जीएसटी के 922 व्यापारी शामिल थे।

वहीं, लखनऊ द्वितीय को 2625 व्यापारियों के पंजीयन का लक्ष्य था, जहां इस बार 1470 नया पंजीयन हुआ है, जो कि लक्ष्य का 56% है। जबकि, गाजियाबाद द्वितीय में 2188 के सापेक्ष 1218 व्यापारी पंजीकृत हुए हैं। यह लक्ष्य का 55.67% है। अयोध्या जोन की इस उपलब्धि पर प्रदेश मुख्यालय ने जोन के अधिकारियों की प्रशंसा करके भविष्य में भी बेहतर परिणाम की अपेक्षा की है।

अपर आयुक्त ग्रेड-1 अरविंद कुमार ने बताया कि मजबूत टीम की बदौलत यह उपलब्धि लगातार हासिल हो रही है। स्टेट जीएसटी में पंजीकरण बढ़ने से विभाग के साथ ही राष्ट्र का भी हित है। इसलिए जीएसटी के दायरे में आने वाले डीलरों को स्वत: ही संज्ञान लेकर पंजीकरण के लिए आगे आना चाहिए। समय पर कर जमा करके वह राष्ट्र की उन्नति और तरक्की में भी सहयोग करते हैं।

और पढ़े  अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *