अयोध्या- अयोध्या को मिलने जा रही है दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात,12 मार्च से शुरू हो जाएंगी सेवाएं

अयोध्या- अयोध्या को मिलने जा रही है दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात,12 मार्च से शुरू हो जाएंगी सेवाएं

रामनगरी को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिल गई है। 12 मार्च को सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार दोपहर अयोध्या कैंट स्टेशन से इसका ट्रॉयल भी हुआ। दोपहर करीब यह ट्रेन यहां से गुजरी। बाराबंकी से लेकर जौनपुर के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
अब तक सिंगल लाइन होने की वजह से वाराणसी से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही इस रूट पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जगने लगी है। रेलवे ने बीते दिनों पटना से वाराणसी व अयोध्या होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया।

160 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलने वाली यह एक्सप्रेस सुबह पटना से चलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद उसी दिन वहां से चलकर रात में वापस पटना पहुंच जाएगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर चलेगी।

अयोध्या में इसका लाभ दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट पर उठा सकेंगे। इस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ 12 मार्च को होना है। इसी के लिए ट्रायल रन के रूप में यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर करीब अकबरपुर से होकर गुजरी।

और पढ़े  जन्माष्टमी- CM के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर…

    UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर

    उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के तहत काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के…