देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

Spread the love

 

त्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में 72 प्रतिशत महिलाओं के हाथों में मोबाइल फोन है। पिछले तीन साल के भीतर महिलाओं में मोबाइल का इस्तेमाल 12 प्रतिशत बढ़ा है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में 15 से 49 आयु वर्ग की महिला के स्वास्थ्य, सशक्तीकरण की स्थिति का आकलन किया गया। आंकड़ों के अनुसार राज्य की 72 प्रतिशत महिलाएं अब मोबाइल फोन का उपयोग कर रही हैं। वर्ष 2019 से 2021 में यह आंकड़ा लगभग 61 प्रतिशत था। शहरी क्षेत्रों में 77.3 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 70.4 प्रतिशत महिलाओं के पास मोबाइल फोन है।

रिपोर्ट में महिलाओं के सशक्तीकरण और डिजिटल पहुंच में सुधार की जानकारी दी गई है। मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग महिलाओं को सूचना और सेवाओं से जोड़ रहा है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संपर्क के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने प्रगति की है।

 

सर्वेक्षण के मुताबिक, राज्य की 91 प्रतिशत महिलाओं के बैंकों में बचत खाते हैं। जबकि तीन साल पहले यह आंकड़ा 80.2 प्रतिशत था। यह आंकड़ा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करता है। बचत खातों की उपलब्धता उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करती है।

 

डिजिटल पहुंच में वृद्धि

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं में मोबाइल फोन का चलन तेजी से बढ़ा है। जो डिजिटल साक्षरता और सूचना तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाता है। पहाड़ों में संचार कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। आज दूरस्थ क्षेत्रों तक 5जी की सुविधा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आजीविका सुधार हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं स्थानीय उत्पादों का कारोबार कर रही है।

और पढ़े  भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love