अयोध्या- ‘आत्मनिर्भर चायवाली’आत्मनिर्भर बनने के लिए लड़कियां अब चाय के कारोबार से जुड़ रही हैं।

Spread the love

अयोध्या- ‘आत्मनिर्भर चायवाली’आत्मनिर्भर बनने के लिए लड़कियां अब चाय के कारोबार से जुड़ रही हैं।

आत्मनिर्भर बनने के लिए लड़कियां अब चाय के कारोबार से जुड़ रही हैं। कुछ दिन पहले स्नातक की पढ़ाई कर रही प्रियंका चाय बेचने के कारण सुर्खियों में रही थी, इस बीच अब अयोध्या के सिविल लाइन स्थित तहसील पर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही किरन चावला व उनकी चचेरी बहन चाय की दुकान कर ‘आत्मनिर्भर चायवाली’ बन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सरजमी पर उतार रही हैं। ऐसा नहीं कि किरन को नौकरी का ऑफर नहीं मिला, लेकिन कम पैसा मिलने के कारण उन्होंने खुद का काम करना तय किया।मूल रूप से अयोध्या जिले के रामनगर की रहने वाली किरन और उसकी चचेरी बहन ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। वह अभी और पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक कारण इसमें बाधा बन रहा था। इस दौरान उन्हें एक निजी कंपनी में नौकरी भी कर रही थी, लेकिन कम पैसा और आठ घंटे की ड्यूटी उन्हें रास नहीं आई और ऑफर ठुकरा दिया। वे बताती हैं कि उनके माता और पिता भी कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करते हैं और मैंने उनकी दिक्कतों को देखा है। किरन ने बताया कि मैंने पटना की पहली ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के बारे में सुना था। न्यूज और सोशल मीडिया पर उसकी कहानी भी पढ़ी। इसके बाद मैंने भी चाय की दुकान खोलने का फैसला लिया।


Spread the love
और पढ़े  UP- चुनाव के ठीक पहले बदली UP की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक, अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *