अयोध्या: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायक वेद गुप्ता ने किया स्वागत

Spread the love

 

 

त्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों का अयोध्या आगमन पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार चौराहा) पर अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया। इस दौरान शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। चारों ओर राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके पश्चात विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं अन्य पीठासीन अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love