अयोध्या: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायक वेद गुप्ता ने किया स्वागत

 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों का अयोध्या आगमन पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार चौराहा) पर अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया। इस दौरान शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। चारों ओर राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके पश्चात विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं अन्य पीठासीन अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…