अयोध्या: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खरीदी रामनगरी में 10 हजार वर्ग फीट जमीन,जल्द ही बनवाएंगे घर ।

Spread the love

अयोध्या: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खरीदी रामनगरी में 10 हजार वर्ग फीट जमीन,जल्द ही बनवाएंगे घर ।

फिल्मी दुनिया के बिग भी कहे जाने वाले प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन रामनगरी में जल्द ही घर बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के जरिए जमीन खरीदी है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में सेवन स्टार टाउनशिप विकसित कर रहा है।
बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने इस टाउनशिप में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई जा रही है। अमिताभ बच्चन इससे पहले लखनऊ के पास काकोरी में भी जमीन खरीद चुके हैं।

अमिताभ ने अयोध्या में जिस जगह पर जमीन खरीदी है वह राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही है साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट से इसकी दूरी 30 मिनट है। हालांकि, इसे लेकर अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।
अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। नगर के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू करवाई हैं जिससे भव्य और नव्य अयोध्या का सपना साकार हो सके।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष,दपंती और बेटी घायल, हालत नाजुक
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *