अयोध्या- 4 साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार |

अयोध्या- 4 साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार |

महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकार सदर संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय दलित बालिका सोमवार की शाम अचानक लापता हो गई। करीब पांच घंटे बाद वह गांव निवासी सलमान के घर के पास मिली। बच्ची को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया जिसकी तलाश में टीम लगाई गई थी। इस बीच आरोपी के ऐमी आलापुर से तारापुर मोड़ पर होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को घेर कर दबोचने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया जिसे दबोच लिया गया। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। वहीं, बच्ची का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

और पढ़े  अयोध्या- विधायक करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…