हल्द्वानी- पर्स चुराने वालीं बुआ-भतीजी गिरफ्तार, इस तरह दिया था वारदात को अंजाम, 3 दिन बाद खुलासा

हल्द्वानी शहर के साहूकार लाइन बाजार में महिला का पर्स उड़ाने वाली बुआ-भतीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। मामले में नर्स की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ अक्तूबर को सुशीला आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा खरीदारी करने बाजार आई थीं। इस बीच पीछा कर रहीं दो महिलाओं ने मौका पाकर उनका पर्स पार कर लिया था।

साहूकारा लाइन बाजार में वारदात करने के बाद महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाओं ने पर्स उड़ाया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे बाद ही दोनों को सिंधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में आरोपी मिथलेश निवासी पूनापुर बिसलपुर बरेली और मीना निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, मूल हाफिजगंज जिला बरेली शामिल हैं। दोनों के पास से पर्स, तीन हजार नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। मिथलेश भतीजी है जबकि रुद्रपुर में रहने वाली मीना बुआ है।
इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे त्योहार के समय पर्स व ज्वेलरी की चोरी करती हैं। वे पहले टारगेट वाली महिला के दोनों तरफ खड़े होकर उसे उलझा देती हैं और फिर सामान चोरी कर आसानी से निकल जाती है। इससे पहले भी वे हल्द्वानी बाजार में इस तरह की वारदात कर चुकी हैं।
और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…