अयोध्या- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे सरकार

रामनगरी अयोध्या में भी बांग्लादेश के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट उठा,शहर के गुलाब बाड़ी से गांधी पार्क तक जन आक्रोश रैली निकाला गया। इस रैली में आरएसएस विश्व हिंदू परिषद व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रैली में लिया भाग लिया।वही इस रैली मे शामिल हुए लोगो ने कहा कि बांग्लादेश में समाज की स्थापना के लिए भारत ने साथ दिया, दुनिया देश के लोग बांग्लादेश पर डाले दबाव, बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा हो।उन्होंने कहा भारत ने बांग्लादेश में समाज की रक्षा के लिए सहायता की और पंजाब पाकिस्तान रह गया और बंगाल बांग्लादेश बन गया।बांग्लादेश को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए भारत ने सब प्रकार का सहयोग किया.. और अयोध्या में रहकर बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा हो इसके लिए हम करें क्या, पहली बार तो हम इस कृत्य की निंदा करते हैं, यह निंदनीय कृत्य है, बांग्लादेश में एक सरकार है सरकार का दायित्व है अन्याय से समाज की रक्षा करे.. बता दे कि जन आक्रोश रैली के दौरान अयोध्या पुलिस भी सतर्क रहा।

और पढ़े  UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम
  • Related Posts

    UP में भीषण हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो की हालत नाजुक

    यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास बुधवार रात करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खुर्जा से दिल्ली की ओर…

    अयोध्या- कार्तिक पूर्णिमा पर जगमगाया सरयू तट, 5100 दीपों से हुई भव्य महाआरती

    ​   ​कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की देर शाम सरयू तट भक्ति, आस्था और दीपों की दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। कनक भवन मंदिर की ओर से…