Assembly Session: आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर सदन में हंगामा, भाजपा ने केजरीवाल से की माफी की मांग

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू होते ही हंगामेदार हो गया। सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही की शुरुआत आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के साथ हुई।

भाजपा के विधायक अजय महावर ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। महावर ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। सदन में बढ़ता हंगामा और गरमागरमी को देखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। दोबारा बैठक शुरू होने पर विधानसभा में फिर हंगामा होने लगा। जिसे देखते हुए। एक बजे तक बैठक स्थगित कर दी गई।

 

शिक्षा मंत्री का केजरीवाल को पत्र
इस मुद्दे पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को पत्र लिखा है। जिसमें आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रामक और तथ्यहीन बयान देने का आरोप लगाते हुए इसे अफवाह फैलाने वाला बताया है। आशीष सूद ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को लिखे एक लेटर में मंत्री ने कहा, ‘आपने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि टीचरों को आवारा कुत्तों की गिनती से जुड़ी ड्यूटी दी जा रही है। ये दावे न सिर्फ गलत हैं, बल्कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने जैसा भी है।’

‘केजरीवाल और AAP गैंग ने झूठ बोले, उन्हें शर्म आनी चाहिए’
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, ‘केजरीवाल और आप गैंग ने झूठ बोला, उन्होंने दावा किया कि हमने कुत्तों को लेकर कोई ऑर्डर पास किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आज हमने विधानसभा में मांग की कि वे इसके लिए माफी मांगें। हम मांग करते हैं कि वे दिल्ली से, अध्यापकों से और पूरे देश से माफी मांगें।’

और पढ़े  माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड: सौरव दास-आशुतोष रांका आए जेल से बाहर, इन शर्तों पर मिली जमानत

 

सोमवार को विधानसभा में आप का हंगामा, चार विधायक निलंबित
इससे पहले सोमवार को प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी और सत्तापक्ष के बीच टकराव दिल्ली विधानसभा में खुलकर सामने आया। मास्क पहनकर सदन पहुंचे आप विधायकों की नारेबाजी के कारण उपराज्यपाल का अभिभाषण बाधित हुआ। इसके बाद विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने चारों विधायकों को मार्शल आउट कर और तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था।

उपराज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही आप विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह बारी-बारी से प्रदूषण का मामला उठाने लगे, तभी गुप्ता ने उन्हें एक-एक करके मार्शल आउट कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया। विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सरकार पर विफल होने की नारेबाजी करने लगे।

  • Related Posts

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…

    भारत मंडपम: PM मोदी आज करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ, एआई से बायोटेक्नोलॉजी तक 12 विषयों पर होगी चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…