कांग्रेस की सभा में बांग्लादेशी राष्ट्रगान गाने पर सख्त असम सरकार, पुलिस ने देशद्रोह का मामला किया दर्ज

 

असम के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की सभा में बांग्लादेश के राष्ट्रगान गाने के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद असम सरकार सख्त नजर आ रही है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर श्रीभूमि जिले की कांग्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (29 अक्तूबर) को कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिले के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी की एक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद असम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भारत के लोगों और राष्ट्रगान का घोर अपमान-सरमा
कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रगान गाना विपक्षी पार्टी द्वारा बांग्लादेश के नेताओं के एक वर्ग के इस दावे का समर्थन है कि पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र पड़ोसी देश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की बैठक की शुरुआत भारतीय राष्ट्रगान के बजाय बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने से हुई। यह भारत के लोगों और उसके राष्ट्रगान का घोर अपमान है।”

कांग्रेस नेताओं ने गाया बांग्लादेश का राष्ट्रगान
सरमा ने कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिला कांग्रेस कमेटी और उसके नेताओं के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश पहले ही दे दिया है। बता दें कि मंगलवार (28 अक्तूबर ) को श्रीभूमि शहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की बैठक में नेताओं ने बांग्लादेशी राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ की दो पंक्तियां गाकर कार्यवाही शुरू की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है।

और पढ़े  रामलीला मैदान मार्च: राहुल की अपील- रैली के साथ खरीदारी कर व्यापारियों की मदद करें, BJP पर क्या बोले?

बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कांग्रेस पदाधिकारी बिधु भूषण दास दक्षिणी असम की बराक घाटी के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान “आमार सोनार बांग्ला” गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रीभूमि जिला बांग्लादेश सीमा के करीब है।

  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…