मुख्यमंत्री बनते ही डीके शिवकुमार ने किए बड़े एलान, छात्रों को फ्री बस पास और युवाओं को रोजगार देने का वादा

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े फैसलों का एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में विकास, रोजगार और किसानों के हितों को प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में नए दौर की शुरुआत के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी उनकी नहीं बल्कि कर्नाटक की जनता की है और सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी।

 

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने छात्रों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी छात्रों को फ्री बस पास दिया जाएगा ताकि पढ़ाई में आर्थिक परेशानी बाधा न बने। इसके साथ ही युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए जल्द ही कैलेंडर ऑफ इवेंट्स जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी रोजगार विनिमय केंद्र भी शुरू करेगी, जहां लोग अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

शिवकुमार ने क्या एलान किए?

  • सभी छात्रों को फ्री बस पास देने का एलान।
  • सरकारी नौकरियों के लिए जल्द भर्ती कैलेंडर जारी होगा।
  • युवाओं के लिए प्राइवेट रोजगार एक्सचेंज बनाया जाएगा।
  • रोजगार एक्सचेंज की रूपरेखा एक महीने में तैयार होगी।
  • किसानों के पलायन को रोकने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।
  • हर ग्राम पंचायत में ‘भारत जोड़ो युवा संघ’ को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • पूरे कर्नाटक में 10 हजार भारत जोड़ो युवा संघ बनाए जाएंगे।
  • युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने पर जोर।
  • लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मिलकर काम करने की अपील।

 

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान

क्या युवाओं के लिए नई रोजगार व्यवस्था शुरू होगी?

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार एक निजी रोजगार एक्सचेंज बनाएगी, जिससे निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की रूपरेखा एक महीने के भीतर तैयार कर ली जाएगी। सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को सही जानकारी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार बढ़ाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

क्या किसानों को गांव छोड़ने से रोकने की तैयारी है?

डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार किसानों के पलायन को रोकने के लिए भी बड़े फैसले लेगी। उन्होंने माना कि रोजगार और खेती की दिक्कतों के कारण गांवों से लगातार पलायन हो रहा है। सरकार अब ऐसी योजनाएं लाएगी जिससे किसान गांव में रहकर बेहतर जीवन जी सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

क्या भारत जोड़ो युवा संघ बनेगा सरकार का नया मॉडल?

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की हर ग्राम पंचायत में ‘भारत जोड़ो युवा संघ’ को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे कर्नाटक में 10 हजार भारत जोड़ो युवा संघ बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए और सरकार समाज में एकता और विश्वास बढ़ाने के लिए काम करेगी।

क्या नई सरकार विकास और सामाजिक संतुलन पर जोर दे रही है?

डीके शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ राजनीतिक फैसले नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए भी काम करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, किसान और युवाओं को केंद्र में रखकर सरकार आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में राज्य के लिए और भी कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 

शपथ लेने के कुछ घंटों बाद राज्य सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल भी किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुषार गिरी नाथ को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें शहरी विकास विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं राजेंद्र चोलन पी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अतीक एलके को मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

नाम नई जिम्मेदारी
तुषार गिरी नाथ      मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS)
तुषार गिरी नाथ  शहरी विकास विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार
राजेंद्र चोलन पी  मुख्यमंत्री के सचिव
राजेंद्रे चोलन  कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक
अतीक एलके  मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार
अतीक एलके  बंगलूरू बिजनेस कॉरिडोर के चेयरमैन पद पर भी बने रहेंगे
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…