रामराज्य दिग्विजय यात्रा का आगमन बुधवार को,60 दिनों की यात्रा

अयोध्या से विगत प़ांच अक्टूबर को श्रीमणि रामदास जी की छावनी अयोध्या से प्रारंभ होकर 60 दिनों में भारत एवं नेपाल होकर पुनः अयोध्या वापस आ रही हैं।रामराज्य दिग्विजय यात्रा का आगमन बुधवार को,60 दिनों की यात्रा
यह ऐतिहासिक यात्रा केरल के महामंडलेश्वर श्रीशक्ति शांतानंद महर्षि एवं विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से निकाली गई l
रथयात्रा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य शरद ने बताया प्रभु श्रीराम की दिग्विजय रथयात्रा संपूर्ण भारतवर्ष के सताइस राज्यों में सामाजिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता,समता को बल प्रदान करते हुये अयोध्या धाम में बुधवार को सांयकाल पांच बजे पहुंच रही हैं।
ऐतिहासिक यात्रा के वापसी आगमन के अवसर पर यात्रा के संरक्षक मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज और सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में हनुमान गुफा अयोध्या पर पूज्य संतधर्माचार्यो एवं रामभक्तों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
रथयात्रा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य शरद ने बताया यात्रा का समापन अयोध्या भ्रमण और संत तुलसीदास प्राकृतिक योग एंव प्राकृतिक चिकित्सालय के प्रांगण में तीन दिसंबर को आयोजित यज्ञ के साथ होगा।
इस दौरान अनेक संत धर्माचार्य संत महंत तथा राम भक्त उपस्थित रहेंगे।

और पढ़े  2 साल में बुजुर्गों से 12 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड नौसेना के अफसर, प्रोफेसर और डॉक्टर बने निशाना
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…