हिमाचल- राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को मई में कम मिलेगा आटा, दालों के दामों में भी बदलाव

 

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी, जिससे लाखों परिवारों को बाजार से महंगा आटा खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। पिछले तीन महीनों से चल रही इस कटौती के बीच अब विभाग ने राशन कार्ड पर मिलने वाली दालों के दामों में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है। फरवरी में 11 किलो, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो आटा मिला था और अब मई में भी यही मात्रा तय की गई है।

 

चावल की सप्लाई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और उपभोक्ताओं को छह किलो ही चावल मिल रहे हैं। वहीं रिफाइंड की सप्लाई अब तक डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है, जबकि इसके लिए ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। दालों के दामों में बदलाव किया गया है। उड़द की दाल 13 रुपये और मलका मसूर एक रुपये महंगी हो गई है, जबकि चना दाल 11 रुपये सस्ती की गई है। एनएफएसए उपभोक्ताओं को उड़द 89 रुपये, चना 61 रुपये और मसूर 67 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं एपीएल उपभोक्ताओं के लिए उड़द 94 रुपये, चना 66 रुपये और मसूर के दाम 72 रुपये प्रति किलो तय किए गए हैं।

मई महीने में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा और छह किलो चावल ही मिलेगा। साथ ही दालों के नए दाम लागू कर दिए गए हैं और सप्लाई डिपुओं में पहुंचनी शुरू हो गई है। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग

और पढ़े  मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बाद फिर बरसेंगे बादल, हिमाचल में छह से 10 अक्तूबर तक अलर्ट
  • Related Posts

    हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

    उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आया है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है।…

    HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक…