Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 17 अप्रैल को, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेजों को मर्ज करने का शुक्रवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। शिक्षा विभाग ने 50 विद्यार्थियों की संख्या वाले 11 कॉलेजों और पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 108 स्कूलों को मर्ज करने का प्रस्ताव भेजा है। मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।

 

बैठक में बजट भाषण में की गई कई घोषणाओं को मंजूरी मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। शिमला से तारादेवी तक प्रस्तावित 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के नए प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने का मामला भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा गया है।

और पढ़े  हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध
  • Related Posts

    हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध

    भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)…

    हिमाचल: मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर FIR, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

    सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने को लेकर मंडी में विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है, जहां बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत…