Ants: क्या आप भी अपने घर में चींटियों से है परेशान-गर्मियों में चींटियों ने बना लिया है आपके घर में डेरा, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

 

 

गर्मी के मौसम में अक्सर घरों में चींटियों का डेरा लग जाता है। इस दौरान रसोई, बालकनी और मीठी चीजों के पास चींटियां रेंगती नजर आ जाती हैं। चींटिया झूंड के साथ होती हैं, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। जगह-जगह चींटियां नजर आने लगें तो समस्या हो सकती हैं। अगर आप भी घर में चींटियों के आने से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां चींटियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। आपकी रसोई में रखी कुछ सस्ती चीजे चींटियों को घर से दूर भगा सकती हैं।

 

घर से चींटियों को भगाने के असरदार घरेलू उपाय

सिरका और पानी का स्प्रे

एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें। मिश्रण को चींटियों के रास्तों, कोनों और दरारों पर छिड़कें। सिरके की गंध से चींटियां भाग जाती हैं।

 

नींबू का रस या छिलका

नींबू का रस पानी में मिलाकर सफाई करें या इसके छिलकों को चींटियों के आने-जाने के रास्ते पर रख दें। नींबू की तेज खुशबू चींटियों को दूर रखती है।

दालचीनी पाउडर

जहां-जहां चींटियां दिखें, वहां दालचीनी का पाउडर छिड़क दें। इसकी खुशबू और तेल चींटियों को भटकने नहीं देता।

बोरिक पाउडर और चीनी का मिश्रण

बोरिक पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिलाएं और इसे चींटियों के रास्ते में रखें। चींटियां इस मिश्रण को ले जाकर खा लेंगी और धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। हालांकि अगर घर में पालतू जानवर हों या छोटे बच्चे हों तो यह उपाय अपनाने से बचें।

और पढ़े  CM शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में लागू होगा यूसीसी, छह महीने में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएंगे कानून

 

 

पुदीना 

पुदीने को पानी में उबाल लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें और जहां चींटियां आती हों, वहां छिड़काव करें। यह चींटियों को दूर भगाने में कारगर है।

नमक या हल्दी छिड़कें

घर में दीवार पर दरारों, खिड़कियों या दरवाज़े के पास नमक या हल्दी छिड़कने से चींटियां नहीं आतीं।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…