अंकिता हत्याकांड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अंकिता के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे, सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की बच्चियों को देह व्यापार में धकेला जा रहा है – हरीश रावत

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत आज दोपहर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी उसे न्याय जरूर मिलेगा। आरापियों को सजा जरूर होगी उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मामले की निपष्क्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि वह और उनकी पार्टी इस लड़ाई को हर स्तर पर लडने को तैयार हैं।
अंकिता की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य को देखते हुए रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सोनी देवी घबराहट और बेचैनी की शिकायत कर रही थी। इसलिए उन्हें शाम चार बजे बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। आज सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। लेकिन आने के बाद सुबह फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने घर पर आकर उनकी जांच की।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- आयोग ने घोषित की तिथि, पेपर लीक से रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को होगी
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *