उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- आयोग ने घोषित की तिथि, पेपर लीक से रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को होगी

बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। इसके अलावा तकनीकी पदों की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी।

 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया।

अब दोबारा से 17 मई को परीक्षा तिथि तय की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तकनीकी अर्हताओं से संबंधित 18 तरह के पदों की भर्ती परीक्षा तीन मई को होगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा टैब से कराई जाएगी।

बता दें कि स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा में नकल का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के बीच जाकर नकल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।

और पढ़े  हरिद्वार: BJP कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…