अमेरिका ने की थी एल मेंचो की जासूसी, मैक्सिको की सरकार को ड्रग सरगना के बारे में दी खुफिया जानकारी

Spread the love

मैक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हिंसा भड़की हुई है और अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीच व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि अमेरिका भी इस ऑपरेशन में शामिल था और अमेरिका ने ही मैक्सिको की सरकार को एल मेंचो के बारे में खुफिया जानकारी दी थी। एल मेंचो अमेरिका के सबसे वांछित अपराधियों में से एक था और अमेरिका की सरकार ने उस पर डेढ़ करोड़ डॉलर का भारी-भरकम इनाम रखा हुआ था।

 

अमेरिका ने मैक्सिको को दी खुफिया मदद

    • सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका ने मैक्सिको सरकार की ‘ऑपरेशन तलपालपा जेलिस्को’ में मदद की, जिसमें जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल गैंग के मुखिया को ढेर किया गया। उन्होंने लिखा ‘अमेरिका ने मैक्सिको सरकार को खुफिया मदद दी, जिसमें कुख्यात ड्रग लॉर्ड नेमेसियो एल मेंचो ओसेगुएरा केरवेंटेस को ढेर किया गया।’
    • कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका और मैक्सिको दोनों देशों की सरकारों को एल मेंचों की तलाश थी। लेविट ने बताया कि मेंचो अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी के लिए प्रमुख तौर पर जिम्मेदार था। लेविट ने बताया कि इस ऑपरेशन में मेंचो के साथ तीन अन्य शीर्ष ड्रग तस्कर भी मारे गए हैं। तीन अन्य घायल हैं और दो को गिरफ्तार किया गया है।

मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग गैंग का था मुखिया एल मेंचो
एल मेंचो एक पूर्व पुलिस अधिकारी था, जो बाद में अपराध की दुनिया में उतरा और सबसे कुख्यात ड्रग तस्करों में से एक बन गया। एल मेंचो का गैंग जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल, मैक्सिको का सबसे खतरनाक और सबसे बड़ा गैंग है। मैक्सिको के सशस्त्र बलों और ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में चार ड्रग तस्कर मौके पर ही मारे गए और एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हुआ। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में मैक्सिको सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं।

और पढ़े  3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा

भारत-अमेरिका समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
मैक्सिको में हालात को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर रहने यानी ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ की सलाह दी है। अमेरिका ने खास तौर पर जेलिस्को, तमाउलिपास, मिचोआकान, गुरेरो और न्यूवो लियोन राज्यों में मौजूद अपने नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़ से दूर रहने, गैर-जरूरी यात्रा न करने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

मैक्सिको में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा अभियानों के बीच भारत के दूतावास ने भी वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही एडवाइजरी जारी की है।


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: ओवरलोडिंग और निर्माणाधीन सड़क बनी हादसे की वजह, जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveमोतिहारी से सटे पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री…


    Spread the love

    तमिलनाडु में मतदाता सूची में बड़ी छंटनी: SIR के बाद हटे 74 लाख से ज्यादा नाम, अब राज्य में कितने मतदाता?

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बड़े अभियान में 74 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची…


    Spread the love