होली 2026: ग्रहण का होली पर क्या रहेगा समय ? कब तक रहेगी भद्रा, जानें होलिका दहन का मुहूर्त…

स साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। इसलिए इस दिन को धार्मिक के साथ खोगल दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, होली रंगों का त्योहार है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक का पर्व भी कहते हैं। इस दिन विशेष रूप से होलिका दहन और पूजा का अत्यंत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, होली से पहले होलिका दहन का विधान है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। लेकिन सवाल यह है कि, चंद्र ग्रहण होने के कारण होली पर पूजन का समय क्या रहेगा ? साथ ही ग्रहण का समय क्या होने वाला है। ऐसे में आइए होली से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

 

कब है होली 2026

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होने वाला है।
  • तिथि के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा।
  • 4 मार्च 2026 को रंगों की होली खेली जाएगी।

 

 

क्या है चंद्र ग्रहण का समय

इस साल होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया बना रहेगा। ग्रहण का समय 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है। इसके अलावा पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आ सकता है।

और पढ़े  अल्मोड़ा में सतर्कता: नदियों के किनारे खतरे की जद में 1257 संरचनाएं, यूकॉस्ट ने किया भूगर्भीय सर्वेक्षण

 

सूतक काल
भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।

भद्रा का समय
3 मार्च 2026 को भद्रा का समय सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

 

 

होलिका दहन मुहूर्त 2026
होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा- पाठ के कार्य किए जाएंगे। इसलिए पूजा व होलिका दहन के लिए शुभ समय शाम 7 बजे से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक, 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। खगोल विज्ञान में इसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। 

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…