राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट, लू से लोगों का हाल हुआ बेहाल, 40 के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग की चेतावनी ।।

Spread the love

राजस्थान में शनिवार को कई हिस्सों में लू ने फिर से दस्तक दे दी। थोड़ी राहत के बाद गर्म हवा से कई जिले प्रभावित रहे। वहीं बांसवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगहों पर लू की चेतावनी जारी की है।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  साथ ही फलोदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 40.3 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने रविवार को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर जिलों में कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया।


Spread the love
और पढ़े  केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले...
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *