केरल चुनाव: खरगे के ‘अनपढ़’ वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले…

Spread the love

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब बस 48 घंटे का समय बचा है। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भाजपा और सत्ताधारी एलडीएफ पर निशाना साधा है।

 

राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर- थरूर
इस दौरान थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के ‘गुजरात के अनपढ़ लोग’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राजनीति में बातचीत का स्तर लगातार गिर रहा है। हमें अपनी भाषा का स्तर उन लोगों जैसा नहीं करना चाहिए जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, थरूर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना कीमती वोट बर्बाद न करें।

‘भाजपा का खाता भी खुलना मुश्किल’
थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अपील केरल में काम नहीं आएगी। हकीकत यह है कि फिलहाल विधानसभा में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। अगर वे एक-दो सीटें जीत भी जाते हैं, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। वे सरकार बनाने की रेस में कहीं नहीं हैं। थरूर ने मतदाताओं को आगाह किया कि भाजपा जैसी बिना जड़ वाली पार्टी को वोट देकर वे केवल एलडीएफ को फायदा पहुंचाएंगे।

एलडीएफ और भाजपा के बीच ‘गुप्त समझौते’ का आरोप
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि असल में भाजपा और सीपीआई-एम के बीच समझौता है। उन्होंने कहा कि सीपीआई-एम सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस को हराना चाहती है और भाजपा इसलिए कांग्रेस को रोकना चाहती है, जिससे केंद्र में विपक्ष कमजोर रहे। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस और वामपंथी साथ हो सकते हैं, लेकिन केरल में यूडीएफ ही एकमात्र विकल्प है जो एक अनुभवी और बेहतर शासन दे सकता है।

और पढ़े  क्या पश्चिम एशिया में फिर बिगड़ेंगे हालात? लाल सागर में हूती लड़ाकों ने सऊदी जहाजों को बनाया निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    स्कूल ठीक करो अभियान: अभिजीत दीपके का हिंगोली में प्रदर्शन, ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के लिए कर रहे क्या मांग?

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत महाराष्ट्र के हिंगोली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजेपी का ये आंदोलन राज्य…


    Spread the love

    BJP ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पुनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन…


    Spread the love