तेजप्रताप का चौंकाने वाला ट्वीट : जल्द ही करूंगा एक बड़ा खुलासा, इन्हें नर्क भी नसीब नहीं होगा।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारे में सरगर्मी बढ़ा दी। राष्ट्रीय जनता दल विधायक तेजप्रताप यादव ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया। समस्तीपुर के हसनपुर के राजद विधायक ने बड़ा खुलासा करने की बात कही। साथ ही उन्हें नासमझ समझने वालों को भी चेताया। हालांकि इस ट्वीट में तेजप्रताप ने यह साफ नहीं किया कि वह किससे नाराज हैं। हाल के दिनों में लालू-राबड़ी के बेटे तेजप्रताप राजद में अपनी उपेक्षा को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कई बार वे बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपमान करने का आरोप लगा चुके हैं। जगदानंद को तानाशाह बताते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की भी अपील कर चुके हैं। अपने ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा कि वक्त आ चुका है…एक बड़े खुलासे का। जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा, जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- गले में तुलसी माला और दिल में पाप….ईश्वर के नाम का सहारा लेने वाले इन ढोंगियों को जल्द सजा मिलेगी..जल्द खुलासा कुछ इस कदर होगा की नर्क भी नसीब ना होगा इनको।तेजप्रताप अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। जगदानंद सिंह पर वे कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्हें तानाशाह से लेकर पार्टी तोड़ने वाला नेता करार दे चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में तेजप्रताप ने जगदानंद पर आरोप लगाया था कि वह बार-बार पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

और पढ़े  इंडोनेशिया में कांपी धरती: रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता, कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…