अखिलेश – अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान, 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ूंगा.

Spread the love

वर्ष 2024 में होने जा वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान सवाल के प्रतिउत्तर में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

बता दें कि एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।
जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में बधाई देने अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।


Spread the love
और पढ़े  हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...5 की लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना
  • Related Posts

    महर्षि वाल्मीकि जयंती: UP-दिल्ली में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के…


    Spread the love

    पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे आशीष पर दर्ज हुआ मुकदमा,SC के आदेश पर हुई एफआईआर

    Spread the love

    Spread the love  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, उनके पिता पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और निघासन ब्लॉक प्रमुख…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *