LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

Spread the love

र से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

 

रोजी-रोटी की तलाश में आए थे
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों पर गैस संकट से खाने पर भी संकट छा गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं है। तभी आनंद विहार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं।

 

एक किलो गैस के लिए देना पड़ रहा 600-800 रुपये
कटिहार, बिहार निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वह बाहरी दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण उनका होटल बंद हो गया जिससे उनका रोजगार खत्म गया। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया है। बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते हैं। रोजगार खत्म होने की वजह से उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया। इस स्थिति में अपने गांव लौटना ही ठीक समझा।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड: सूर्या के कातिल असद को नहीं मिली गांव में दो गज जमीन, जानें कहां दफनाया गया ...

 

नहीं इतना पैसा कि रोज बाहर खाना खा सकें
इसी तरह दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले दरभंगा, बिहार निवासी सुमित यादव ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गया है। उनके पास इतना पैसा भी नहीं है कि रोजाना बाहर खाना खा सकें। ऐसे में उन्होंने घर जाना ही ठीक समझा।

दिहाड़ी से अधिक गैस की कीमत
उत्तर प्रदेश निवासी सलमान अली ने बताया कि दिल्ली में रहकर पहले से ही दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने उसकी कमर तोड़ दी। उसने बताया कि उनकी कमाई प्रतिदिन 300-400 रुपये होती है और गैस की कीमत बाजारों में 600-800 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से उनका दिल्ली में रहकर गुजारा करना नामुमकिन है।

बंगाल में चुनाव है, वहां तो दिक्कत नहीं होगी
दिल्ली में एलपीजी गैस संकट का सामना कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों में वापसी का दूसरी वजह भी देखी गई। उनका कहना था कि दिल्ली में खाने के लाले पड़ रहे हैं, लेकिन उनके गृह राज्य में चुनावी साल होने से तोहफों की भरमार है। सरकार वहां गैस की किल्लत नहीं होने दे रही है और खाने-पीने की सुविधा भी भरपूर है। पश्चिम बंगाल वापस जा रहे नदीम ने बताया कि वहां जाने से वोट तो देंगे ही, चुनावों के दौरान कोई संकट भी नहीं रहेगा।
किराए का बोझ और दो वक्त की रोटी की जंग जारी
आनंद विहार स्टेशन पर अपनी पोटली बांधे खड़े छोटे लाल की आंखों में बेबसी साफ देखी गई। वह बताते हैं कि साहब, काम बंद है, मालिक ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मकान मालिक किराया मांग रहा है, लेकिन यहां तो पेट भरने के लाले पड़े हैं। जब गैस ही नहीं मिलेगी तो खाना कहां बनाएंगे। बताया कि कम से कम गांव में सूखी रोटी तो नसीब होगी।
पलायन शौक नहीं मजबूरी बनी
दिल्ली में रहकर अपना जीवन यापन करना अब गरीब मजदूर प्रवासियों के लिए मुश्किल हो गया है। मजदूरों का भरोसा अब व्यवस्था से उठ गया है। ऐसे में गरीब और मजदूर लोगों के लिए पलायन शौक नहीं मजबूरी बन चुकी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनें और अपनों के साथ सिसकते चेहरे यह बता रहे हैं कि महानगरों की चकाचौंध के पीछे का अंधेरा कितना गहरा है।
होटल-रेस्टोरेंट पर जड़े ताले, तो छिन गया रोजगार
एलपीजी संकट का सबसे अधिक असर होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ा है। गैस की कमी के कारण छोटे-बड़े सैकड़ों होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। नतीजतन, वहां काम करने वाले वेटर, रसोइये और सफाई कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल से आए इन प्रवासी मजदूरों पर दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ चूल्हा जलाने के लिए गैस नहीं है, तो दूसरी तरफ कमाई का जरिया नहीं बचा।

Spread the love
  • Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं, सुरक्षा सख्त

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आज पहुंचे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल…


    Spread the love

    अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।

    Spread the love

    Spread the love     विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साकेत महाविद्यालय के फुटपाथ पर जनहित में मां शांति सेवा फाउंडेशन व कर्मचारी परिषद ने औषधि एवं छायादार वृक्षों…


    Spread the love