अग्निवीरों – मुख्यमंत्री धामी ने की अग्निवीरों के लिए घोषणा, राज्य में हर क्षेत्र में मिलेगी प्राथमिकता..

सीएम धामी ने कहा कि अग्निवीरों को हर क्षेत्र में नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी के साथ ही निजी कंपनियों में भी अग्निवीरों को प्राथमिकता के साथ नौकरी पर लगाने का आश्वासन सीएम ने दिया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना आने वाले समय में क्रांतिकारी परिवर्तन करेगी। सेना पहले की तरह ही कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नौजवानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी कहा जा सकता है। शनिवार को आपातकाल की बरसी पर सीएम धामी रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

लोकतंत्र के सेनानी सम्मान के दौरान सीएम ने सभी को भगवा वस्त्र ओढ़ाकर और भारत माता का चित्र भेंट किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया है और देश पर आपातकाल थोपा, आज वही लोग सत्याग्रह की बात कर रहे हैं और वह सत्याग्रह की बात तब कर रहे हैं जब कानून अपना कार्य कर रहा है।

कहा कि कांग्रेस के घोटाले गिनाने लगे तो कई घंटे लग जाएंगे, जबकि दूसरी तरफ मोदी सरकार बेदाग सरकार है। उन्होंने चंपावत चुनाव में 94 फीसद मत मिलने पर कहा कि एक मिथक टूट गया है। कहा कि मंदिर माला मिशन में प्रदेश के सभी मंदिरों के लिए कार्य करने की योजना है। समान नागरिक संहिता का कानून लाने के लिए उन्होंने कमेटी बना दी है, जिसके रिपोर्ट के आधार पर सरकार ड्राफ्ट लागू करेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, गतिविधियों पर निगरानी के लिए बनेंगी सेल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…