नैनीताल / हल्द्वानी :जम्मू से लेकर पश्चिम बंगाल तक बरामद हुए उत्तराखंड से चोरी हुए मोबाइल, 36 लाख से ज्यादा के मोबाइल बरामद

नैनीताल जिले से चोरी हुए लाखों की कीमत के मोबाइलों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से बरामद किया है। बरामद मोबाइलों में से कुछ मोबाइल उनके स्वामी को सौंप दिए गए हैं।

बहुउद्देशीय भवन में मोबाइल एप (साइबर सेल) ने मोबाइल चोरी मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीओ स्पेशल ऑप्स नितिन लोहनी की टीम ने नैनीताल जिले में चोरी हुए मोबाइल फोन की निगरानी के बाद 256 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बताया कि बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36.37 लाख रुपये बताई जा रही है। अलग-अलग कंपनी के 256 मोबाइल जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। पिछले छह महीने में मोबाइल एप (साइबर सेल) इकाई की टीम एक करोड़ रुपये के चोरी हुए मोबाइल बरामद कर चुकी है। वहीं लगातार चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उनकी मॉनीटिरिंग की जा रही है।
मोबाइल बरामद करने वाली मोबाइल एप टीम में मोबाइल एप इकाई प्रभारी उमेश मलिक, सिपाही किशन सिंह कुंवर, नरेश सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह बिष्ट और बलवंत सिंह बिष्ट शामिल रहे। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम भी दिया।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम: आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 नवंबर तक सतर्क रहने की चेतावनी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…