अधिवक्ता के साथ दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया बारी-बारी से दुष्कर्म,गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

Spread the love

 

झांसी

 

झांसी जिला कचहरी में जूनियर अधिवक्ता ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मूल रूप से लहचूरा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि शिक्षा भवन के पीछे खुशीपुरा निवासी रामकुमार से उसकी प्रैक्टिस के दौरान जान पहचान हो गई। पिछले साल आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। उस दौरान अधिवक्ता अमित गौतम भी मौजूद था।

दोनों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर दोनों उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद गर्भवती हो गई। यह बात उसने रामकुमार को बताई। रामकुमार ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शिकायत करने की बात कही तब रामकुमार, अमित एवं रामकुमार की पत्नी ने घर आकर उसे जान से मार डालने की धमकी दी।

पीड़िता ने नवाबाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमला, जबाव में ईरान ने UAE के तेल टर्मिनल को बनाया निशाना, लगी भीषण आग
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love