लंबा जीवनकाल: शुरू कर दे आज से ही ये काम-वैज्ञानिकों ने बताए लंबी आयु पाने के 2 कारगर तरीके

Spread the love

 बढ़ती तमाम प्रकार की क्रोनिक बीमारियां हमारी औसत आयु को कम करती जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो बीमारियां कुछ साल पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होती थीं वह अब कम आयु वालों को भी अपना शिकार बनाती जा रही हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्याएं 30 से भी कम आयु वालों को हो रही हैं। नतीजतन अब लंबी आयु पाना पहले की तुलना में काफी कठिन काम हो गया है।

ऐसे में सवाल ये है कि अगर आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो क्या करना चाहिए? इस बारे में शोध कर रही विशेषज्ञों की टीम ने बड़ी जानकारी साझा की है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया, लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो आहार में अभी से जरूरी बदलाव कर लें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि कैलोरी इंटेक कम करें और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे डाइट प्लान शुरू कर दें।

हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करने से न केवल वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह आपको लंबी आयु प्राप्त करने में भी सहायक है।

कैलोरी इंटेक कम करने से मिल सकता है लाभ

यूएस के जैक्सन प्रयोगशाला और साउथ सैन फ्रांसिस्को स्थित केलिको लाइफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने चूहों पर ये अध्ययन किया है। इसमें पाया गया है कि कैलोरी इंटेक कम करने से जीवनकाल बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

 

वैज्ञानिकों ने बताया है कि कुछ आनुवंशिक फैक्टर भी लंबी आयु प्राप्त करने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अगर कम उम्र से ही हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करके इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय कर लिए जाएं तो लंबी आयु प्राप्त करना इतना भी कठिन नहीं है।

और पढ़े  West Asia- बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाके, ईरान ने भी बहरीन, ओमान और कुवैत में किए हमले

 

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 960 आनुवंशिक रूप से अलग-अलग प्रकार के मादा चूहों को शामिल किया। इन चूहों के अलग-अलग समूह को पांच अलग-अलग तरह के आहार दिए गए। इसमें सभी ग्रुप के चूहों के लिए प्रतिदिन की बेसलाइन कैलोरी को 60% या 80% तक सीमित किया गया। इसके अलावा चूहों को सप्ताह में एक या दो दिन लगातार उपवास कराया गया। इस तरह के डाइट पालन से शरीर में विशेष प्रकार के परिवर्तन देखे गए।

 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

जैक्सन प्रयोगशाला में प्रोफेसर और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक गैरी चर्चिल कहते हैं, शोध के दौरान हम सभी जानना चाहते थे कि कैलोरी इंटेक कम करने और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय किस प्रकार से जीवनकाल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैंय़

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो चूहे जब चाहें और जो चाहे खा रहे थे वे औसतन 25 महीने तक जीवित रहे। जबकि जिन चूहों को इंटरमिटेंट फास्टिंग कराई गई और कैलोरी इंटेक कम थी उनका जीवनकाल औसतन 28 महीने तक देखा गया।

 

इंसानों पर किया जाना है अध्ययन

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि कैलोरी इंटेक कम करने का सीधा असर वजन कम करने पड़ पड़ता है। इसके पहले के भी कई अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप वजन को कंट्रोल कर लेते हैं तो इससे भी लंबी आयु प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया फिलहाल यह अध्ययन चूहों पर किया गया है, इंसानों पर इसके प्रभावों को जानने के लिए अभी शोध किए जाने की आवश्यकता है। हालांकि हमें उम्मीद है कि कैलोरी इंटेक के माध्यम से स्वास्थ्य में विशेष सुधार किया जा सकता है। आज जितनी बीमारियों से बचे रहेंगे जीवनकाल बढ़ने की संभावना उतनी अधिक होती है। इंसानों पर भी इस अध्ययन की जल्द योजना है।

और पढ़े  West Asia: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें, ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love