विधानसभा चुनाव- सांसद, मंत्री, CM से लेकर पूर्व CM ने भी डाले वोट, कहां कितनी वोटिंग?

Spread the love

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

 

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया मतदान

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैंने मतदान किया है और मैं राज्य के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने कर्तव्य का पालन करें। लोकतंत्र न केवल हमारी मिट्टी में बल्कि हमारे दिलों में भी गहराई से बसा हुआ है। आइए हम सब मिलकर मतदान करें।

पुडुचेरी के पूर्व सीएम नारायणसामी ने किया मतदान

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम 6 बजे तक चलने वाले इस चुनाव में मतदाता 1,099 केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कतार में लगकर अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि इस बार पुडुचेरी में इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा है। वर्तमान में यहां एन रंगासामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी और बीजेपी गठबंधन की सरकार है।

प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए 4,836 कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां भी तैनात हैं। कुल 209 बूथों को संवेदनशील और 5 को अत्यंत संवेदनशील माना गया है। यहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए 2,000 छात्र स्वयंसेवक लगाए गए हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों ने 8.4 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और शराब जब्त की। कलेक्टर ए कुलुथुंगन ने बताया कि लोग सुबह से ही बड़े उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। साल 2021 में यहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा।

और पढ़े  18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक क्यों, ऐसे अनशन से कब-कब झुकी सरकारें..

चुनाव प्रक्रिया समझने असम पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, कामरूप में किया वृक्षारोपण

असम विधानसभा चुनाव के दौरान श्रीलंका का एक प्रतिनिधिमंडल मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचा। यह दौरा भारत निर्वाचन आयोग के ‘अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम’ (आईईवीपी) का हिस्सा है। श्रीलंकाई प्रतिनिधियों ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को करीब से देखा, बल्कि पर्यावरण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण भी किया। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। आयोग ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद विदेशी मेहमानों को भारत की चुनाव प्रणाली समझाना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सात अप्रैल को दिल्ली में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र का उत्सव’ बताया।

इस कार्यक्रम में 23 देशों के 43 प्रतिनिधि शामिल हैं। पहले चरण में ये लोग असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा कर रहे हैं। दूसरे चरण में 20 अप्रैल से वे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जाएंगे। इन प्रतिनिधियों को ईवीएम का काम करने का तरीका दिखाया गया। उन्होंने ‘मॉक पोल’ में हिस्सा लेकर वोटिंग का अनुभव भी लिया। विशेषज्ञों ने उन्हें चुनाव प्रबंधन और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीएम पी विजयन और सुपरस्टार मोहनलाल ने किया मतदान

केरल विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज हस्तियों ने सुबह-सुबह मतदान किया। सुपरस्टार मोहनलाल सुबह 6:45 बजे नेमोम में कतार में खड़े दिखे, जबकि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी सुबह 6:30 बजे ही मतदान के लिए गुरुवायूर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी सुबह-सुबह अपना वोट डाला। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह आकर मतदान किया।

और पढ़े  अमेरिका में बढ़ा भारत का मान: न्यूयॉर्क में छाया स्वदेशी पालपोत आईएनएस सुदर्शिनी, अब बोस्टन में दिखेगा जलवा?

Spread the love
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love