Admission 2026: डीटीयू में बीए, एमए और एमबीए के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इस तारिक तक करें आवेदन

Spread the love

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, एमए इकोनॉमिक्स और एमबीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। saarthi.dtu.ac.in/admissions20 26_27/ लिंक पर क्लिक करके आप प्रवेश पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।

 

बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स कार्यक्रम में कुल 182 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। पहले चरण की काउंसलिंग सूची 16 जुलाई को जारी होगी, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण की घोषणा चार अगस्त को होगी और इसकी काउंसलिंग 11 अगस्त से शुरू होगी। स्पॉट राउंड भी 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

स्पेशल स्पॉट राउंड की घोषणा बाद में की जाएगी। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास सीयूईटी यूजी-2026 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है । एमए इकोनॉमिक्स कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। पहले चरण की काउंसलिंग की घोषणा 30 जून को होगी और प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण और स्पॉट राउंड की घोषणा 17 जुलाई को होगी काउंसलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी। कार्यक्रम में 62 सीटें उपलब्ध हैं और प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी-2026 स्कोर अनिवार्य रखा गया है।

 

एमबीए एग्जीक्यूटिव में आवेदन प्रक्रिया शुरू

विवि में एमवीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची सात जुलाई को जारी होगी जबकि दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 11 और 12 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़े  दिल्ली- इस बार पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम, तकनीक से आएगा तस्वीर में निखार

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love