बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल

दायूं में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान ककराला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस के अनुसार, मासूम बच्ची की निशानदेही पर आरोपी की पहचान के बाद रविवार तड़के चार बजे पुलिस टीम आरोपी अबरार (60) पुत्र लतीम को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी रिश्ते में बच्ची का खालू लगता है। पुलिस को देखते ही उसने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

 

जिससे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव सिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चार वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद से पुलिस टीमें घटना की कड़ी से कड़ी मिलाकर आरोपी की तक पहुंची। रविवार तड़के बच्ची की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
मासूम की निशानदेही बनी गिरफ्तारी की अहम कड़ी
चार वर्षीय बच्ची की ओर से बताए गए संकेतों और पुलिस की लगातार छानबीन के आधार पर पुलिस आरोपी अबरार तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची की काउंसलिंग करने के बाद बच्ची ने आरोपी की पहचान की और घटना स्थल पर जाने पर वह फिर सहम गई थी।

 

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

 

बच्ची को ले जाते समय आरोपी ने बच्ची को दुकान से मिर्च की पकौड़ी भी दिलाई थी। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को खेत में छोड़ कर चला आया। इसके बाद बच्ची के निशानदेही के आधार पर तड़के दबिश दी गई थी।

  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…