लालकुआं- टांडा के जंगल में वनकर्मियों और तस्करों में फायरिंग, आरोपी 2 वाहन छोड़कर भागे, सागौन की लकड़ी जब्त

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। खुद को घिरता देकर तस्कर अपने वाहन और काटी गई लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने एक पिकअप, एक मोटरसाइकिल और सागौन के पांच गिल्टे पकड़े हैं।

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि टांडा रेंज के जंगल में सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। जंगल में पहले से सागौन के गिल्टे रखे हुए थे। कुछ देर बाद पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा। वाहन में सवार तस्कर लकड़ी लोड करने लगे। इसी दौरान वनकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि तस्करों ने वन टीम पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। इस दौरान वन विभाग ने सागौन के पांच गिल्टे, पिकअप वाहन और बाइक जब्त कर ली है।

 

 

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि आकाश सिंह निवासी सांपकठानी, गुर्जर खत्ता की पहचान हुई है। वह पहले भी लकड़ी तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…