ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई।
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल से चौकी प्रभारी एसआई दीपक लिंगवाल फोर्स और परिजनों के साथ साकनीधार पहुंचे। लोकेशन पर कोई नहीं मिला, जिसके बाद तलाश करते हुए टीम कोड़ियाला की तरफ बढ़ी। रास्ते में तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए मिले। नीचे खाई की तरफ देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला, साथ ही लगभग 250 मीटर गहरी खाई में एक पिकअप वाहन और उसके हिस्से-पुर्जे दिखाई दिए।
जिस पर एसडीआरएफ व्यासी को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया गया। खाई से तीनों युवकों के शव बरामद किए गए। उनकी पहचान उपरोक्त तीनों लापता युवकों के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को खाई से निकालने और अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…
उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

