Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

रई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गणेशगंज निवासी बरकत (22), सौरभ खान (23) तथा मोहल्ला तालपुरा निवासी अरबाज शाह (20) के अवसर पर उरई में ताजिया और छड़ देखने गए थे।

तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे
देर रात करीब दो बजे तीनों एक ही बाइक से वापस कोटरा लौट रहे थे। एट रोड पर कोटरा की ओर से आ रहे मौरंग से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
बरकत और सौरभ खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरबाज शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मुहर्रम के मातमी माहौल के बीच हुई इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…