Accident: बिजली के पोल से टकराई बाइक, भंडारा खाकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

Spread the love

 

 

रई में भंडारा खाकर वापस लौटते समय तीन दोस्तों की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन मौत से गांव में मातम पसर गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गधेला गांव में हर वर्ष की तरह 11 कुंडी यज्ञ भागवत व आयोजन हुआ था। मंगलवार को आसपास के गांव का निमंत्रण था, जिसमें हथना बुजुर्ग निवासी तीन दोस्त अंशुमान परिहार (17), अंकित साकवार (14), कृष्ण कुमार (14) बाइक में सवार होकर मंगलवार की रात नौ बजे के लगभग ग्राम गधेला में भंडारा खाने गए थे।

 

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई बाइक
लौटते समय कच्चा रास्ता होने के कारण स्पीड में होने के कारण जगह-जगह खंदक होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कृष्ण कुमार और अंशुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

तीन युवकों की मौत से गांव में मातम
हालत खराब होने पर उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।ब ताया जा रहा है कि सिर के बल तीनों टकराए थे, हेलमेट न लगाए होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही गांव में तीन युवकों की मौत से मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love