Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल

Spread the love

कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून ही खून हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 11:15 बजे एक व्हाइट अपाचे और दूसरी हीरो बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

 

तीन युवकों की दर्दनाक मौत
हादसे के मृतकों की शिनाख्त रघुवर (21) पुत्र महेश निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा, बिल्हौर, जतिन उर्फ बिहारी (20) पुत्र सुनील राठौर निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर, ओम (23) पुत्र टिंकू निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर के रूप में हुई है। वहीं,  राहुल (20) पुत्र नरेश निवासी ग्राम पूरा गंभीर रूप से घायल है। उसका कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है।

मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से हादसा
इसके अलावा कविता (22) पुत्री नरेश, निवासी ग्राम पूरा कोहल्की चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या: स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपाई

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love