महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की पद यात्रा सरयू से संगम तक 31 अक्टूबर से शुरू

Spread the love

महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी के पद यात्रा सरयू से संगम तक 31 अक्टूबर को शुरू हो रही है। यह पदयात्रा प्रयागराज के संगम पर 10 नवंबर को समाप्त होगी।पदयात्रा का नेतृत्व सांसद संजय सिंह करेंगे। पद यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी।प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि महंगाई भगाओ रोजगार बचाओ स्लोगन के साथ सांसद संजय सिंह सरयू के नया घाट से पदयात्रा शुरू करेंगे और अयोध्या के सीमावर्ती क्षेत्र चौरे बाजार तक जगह-जगह पद यात्रा का भव्य स्वागत होगा, 10 नवंबर को यात्रा प्रयागराज के संगम पर समाप्त होगी। सभाजीत सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव भी आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। इसके लिए आज आवेदन पत्र का प्रारूप लोगों में वितरित किया गया और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि जो लोग निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं वह निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  Eid Alert: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी,नहीं सजेगी जामा मस्जिद
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *