एक बार फिर से दीपोत्सव को लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बढ़ाने को तैयार हुई अयोध्या

Spread the love

हर बार की तरह इस बार भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने को तैयार हुई अयोध्या इस बार 16 लाख दीपों से जगमग आएगा राम पैड़ी
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस बार 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे. जिन दियों को राम की पैड़ी पर जलाया जाएगा उनमें से 11 लाख दीपक राम की पैड़ी पर पहुंच चुके हैं. इस बार 18 से 19 हजार वालंटियर लगाए जाएंगे, जो इन दीपकों को जलाने का काम करेंगे. इस बार घाटों की संख्या भी बढ़ाई गई है और दीपक की संख्या भी बढ़ी है.
अयोध्या में इस बार दीपोत्सव को लेकर आम लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और ये सुनिश्चित भी किया जा रहा है कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी हो. 21 अक्टूबर से दीपक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा और अगले दिन 22 अक्टूबर तक सभी दीपकों को बिछा दिया जाएगा. 23 तारीख को दीपक में बाती लगाई जाएगी और तेल डाला जाएगा. 23 अक्टूबर को एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड तैयार होगा, जिसके लिए वॉलिंटियर्स ने पूरी तैयारियां कर रखी है. अयोध्या में दीपवाली पर एक बार फिर से त्रेता युग दिखाई देगा. राम की पैड़ी के साथ-साथ अयोध्या के सभी पौराणिक कुंड मंदिर एक बार फिर दीपों से जगमग दिखाई देंगे.
दीपावली पर अयोध्या एक बार फिर से दुल्हन की तरह सज संवर कर तैयार होगी, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से राम भक्त इस दीप उत्सव में भाग लेंगे. दीप उत्सव को भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल ही में अयोध्या के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस बार के दीप उत्सव में भव्य झांकियां निकाली जाए और भव्य दीपोत्सव मनाया जाए जिससे अयोध्या में एक बार फिर से त्रेता युग दिखाई देगा.
16 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य
दीप उत्सव नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीप उत्सव को लेकर हमारी सारी तैयारियां करीब-करीब दो-तीन दिन के अंदर पूरी हो जाएगी. हमारे 18-19 हजार वालंटियर्स तैयार हो चुके हैं. 11 लाख दीपक आ चुके हैं. इस बार 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे. इस काम में सभी लोग जुटे हुए हैं. इस बार ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को भागीदारी को सुनिश्चित करने कोशिश की जा रही है ताकि उन्हें ये महसूस हो कि ये उनका अपना कार्यक्रम है. अयोध्या में इस बार फिर से दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या

और पढ़े  नो बैग डे - प्रदेश के स्कूलों में इसी महीने से होगी बैगलेस डे की शुरूआत, हर शनिवार को होगी मस्ती की पाठशाला

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक श्री रामवल्लभा कुंज मंदिर में हुई। इस दौरान…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया

    Spread the love

    Spread the love    गौ संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वा चार्य स्वामी श्री हरिनाम दास वेदांती जी महाराज की पुण्य तिथि पर संत,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *