शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

शाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर के लोगों में रोष फैल गया। महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर जाकर नगर निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसकी घोर निंदा की।

 

नगर निगम के पास स्मार्ट रोड का निर्माण हो रहा है। नगर निगम कार्यालय में लगी अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को हटाकर उनकी नई प्रतिमाओं को लगाया जाना है। इस संबंध में नगर निगम ने एक एजेंसी को 40 लाख रुपये की निविदा पर एक ठेका दिया था। नई प्रतिमा को पीछे लगाया जाना था। संबंधित ठेकेदार ने इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किए गए बगैर रविवार रात बुलडोजर से प्रतिमाओं को हटाने का प्रयास किया। इससे प्रतिमाएं टूट गईं।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग 
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी ने इस मामले में प्रशासन से जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनकी प्रतिमाओं के साथ इस प्रकार की लापरवाही जनमानस की भावनाओं को आहत करती है। 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आने के बाद महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर जाकर अफसरों को तलब किया और नाराजगी जताई। दूसरी ओर इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रतिमाओं को डंपिंग ग्राउंड में पड़ा होना दिखाया गया है।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

अखिलेश यादव ने की निंदा 
काकोरी केस के शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि सौंदर्य कभी भी शहीदों के मान सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता है। शाहजहांपुर में सौंदर्यीकरण के बहाने शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर चलवाना एक मानसिकता की निशानी है। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें।

  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…