अयोध्या पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,प्रदेश में बाढ़ को लेकर बोले सूर्य प्रताप शाही

अयोध्या-

अयोध्या पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान।प्रदेश में बाढ़ को लेकर बोले सूर्य प्रताप शाही। कहा बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण हो रहा है।राहत कार्य चल रहा है।मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। जहां पर मानव जनधन की क्षति हुई है वहां पर भी मुआवजे दिए जा रहे हैं।जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको भी मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि आपदा की वजह से जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन करें। किसानों को जो भी कठिनाइयां हो रही है उसका समाधान किया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से 10 लाख मिनी किट किसानों को दी जा रही है जिसमें दलहन और तिलहन के बीज दिए जा रहे हैं, 1 एकड़ फसल के लिए कृषि विभाग बीज उपलब्ध करा रही है ताकि जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें कपनसेट किया जा सके। निकाय चुनाव की तैयारियों की बैठक करने अयोध्या पहुंचे थे सूर्य प्रताप शाही।

और पढ़े  लखनऊ ट्रिपल मर्डर: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात घर पर चला बुलडोजर, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…