Aadhaar Card – आपके आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी जारी, फोटोकॉपी देते वक्त अब रखें इस बात का ध्यान|

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या वित्तीय लेन-देन करना हो। आज कई जरूरी कार्यों के लिए इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसमें 12 अंकों का न्यूमेरिक डिजिट होता है। ये न्यूमेरिक अंक आपके बायोमीट्रिक पहचान को सुनिश्चित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आधार कार्ड का उपयोग करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर हम लोग कहीं भी किसी को अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है। सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

सरकार ने बताया है कि आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें।

मास्क्ड आधार कार्ड क्या है
मास्क्ड आधार कार्ड में आपके 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है। मास्क्ड आधार में केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड को आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़े  प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई: दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, पढ़ें पूरी जानकारी
  • Related Posts

    विपक्ष के मार्च पर BJP का पलटवार, कहा- इंडिया ब्लॉक की महारैली फ्लॉप रही,40% जगह खाली थी

    दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने…

    रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी…