Aadhaar Card : ब्रेकिंग – सरकार का यूटर्न आधार कार्ड पर वापस ली अपनी एडवाइजरी,कहा अपनी समझ से करे शेयर और बरते सावधानी

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या वित्तीय लेन-देन करना हो। आज कई जरूरी कार्यों के लिए इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसमें 12 अंकों का न्यूमेरिक डिजिट होता है। ये न्यूमेरिक अंक आपके बायोमीट्रिक पहचान को सुनिश्चित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आधार कार्ड का उपयोग करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर हम लोग कहीं भी किसी को अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया था। सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा था। हालांकि, सरकार ने अपनी इस गाइडलाइन को वापस ले लिया है।

सरकार ने बताया था कि आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों को दिशा निर्देश देते हुए कहा था कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें। वहीं बाद में सरकार ने अपनी इस गाइडलाइन को वापस ले लिया है।

और पढ़े  दिल्ली-: SIR के नोटिस से न घबराएं, सुनवाई के बिना नहीं कटेगा नाम, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…