देहरादून- मालदेवता में खनन में लगे ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को कुचला

Spread the love

 

मालदेवता क्षेत्र के सेरकी गांव में खनन में लगे एक तेज रफ्तार डंपर ने 16 साल के किशोर को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने खनन कार्य में लगे डंपरों के बेलगाम चलने पर आक्रोश जताते हुए उन पर रोक की मांग की।

 

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को सेरकी गांव का रहने वाला शिवांस उर्फ शिवा अपने घर के पास ही सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान बेहद तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर रायपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, घटना से आक्रोशित गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे डंपर अंधाधुंध रफ्तार से चलते हैं।

इस कारण ग्रामीणों को हमेशा घर से निकलने में डल लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर खनन सामग्री से ओवरलोड रहते हैं। चालक जानबूझकर उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। इससे ग्रामीण भयभीत रहते हैं। अब इस घटना के बाद ग्रामीओं में बेहद आक्रोश है।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love