देहरादून- लोक गीतों की धुनों पर CM आवास में बरसा अबीर-गुलाल, होल्यारों की टोली ने जमाया रंग

Spread the love

सीएम आवास में लोक गीतों की धुनों पर खूब गुलाल उड़ा। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार से होल्यारों की टोली ने होली के गीतों पर रंग जमाया। जौनसारी कलाकारों ने हारूल नृत्य प्रस्तुत किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली के रंगों में सराबोर नजर आया। प्रदेश भर के लोक कलाकार, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गीते गाते हुए सीएम आवास पहुंचीं। ढोल, मंजीरे व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर सीएम धामी पर झूमे पड़े। कुमाऊं से आए होल्यारों ने आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान किया। राठ क्षेत्र के कलाकारों ने आई डान्ड्यू वसंत, डाली मा मौल्यार गीत की प्रस्तुति दी।

 

सीएम ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की लोक संस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Holi 2026 Celebrated at CM Dhami residence to tunes of folk songs Huge Gathering

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को दी होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) से देहरादून स्थित आवास में जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खंडूड़ी को गुलाल का टीका लगाया।

 

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने सीएम संग मनाई होली

होली पर भाजपा मुख्यालय में अबीर गुलाल पर कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ खूब थिरके। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर रंगोत्सव से प्राप्त ऊर्जा से राज्य के विकास में नए रंगों को भरना है।

और पढ़े  उत्तराखंड- विधानसभा चुनाव की तैयारी, 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी घोषित, देखें..

प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने होली खेली। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत रंगों एवं फूलों से कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सीएम एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगीत की धुन पर सभी लोगों ने नृत्य से होली का जश्न मनाया।

सीएम धामी ने कहा कि ये दुनिया का अनूठा त्योहार है, जो सभी तरह के भेदभाव और द्वेष समाप्त करने का है। साथ ही सभी से आग्रह किया कि उत्सव में आप सभी अपनी प्रसन्नता एवं उल्लास बनाए रखें। जन-जन की सरकार अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 23 विभागों को घर-घर पहुंचाकर हमने जनता की समस्याओं का उनके दरवाजे पर समाधान का प्रयास किया।

पारिवारिक अनहोनी की घटना के चलते होली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में सभी को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी होली की बधाई देते हुए कहा कि जहां भी उत्सव मनाएं, उसे बेहद जिम्मेदारी, सद्भावना और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाएं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सुभाष बर्थवाल, मधु भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love