पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं टांके आए हैं। मौके पर हुए हंगामे, अफरा तफरी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, तुषार अरोड़ा निवासी कृष्णानगर का पुहाना चौक पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। विगत शनिवार की शाम वह पत्नी मोनिका अरोड़ा और बेटे के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह लेबर चौक पर फ़ास्ट फ़ूड खाने के लिए रुक गए।

इसी दौरान तीन युवक बाइक पर वहां पहुंच गए और मोनिका पर फबतिया कसने लगे, विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। मोनिका अरोड़ा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने तो तुशार अरोड़ा ने युवकों को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध जताया।

जिस पर हमलावरों ने तुषार पर लात घूसों से हमला बोल दिया जिससे तुषार के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने बमुश्किल तुषार को छुड़ाया । तुषार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपया भी छीन कर भाग गए हैं।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…