रिश्तो को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया ..

अयोध्या-
रिश्तो को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज का मामला सामने आया हैं।एक पति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रक के सामने धकेल दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला, तो पुलिस कर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए.पुलिस के द्वारा बताया गया कि महिला को उसके ही पति ने ट्रक के सामने धक्का दिया था. इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया. रिश्तो को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया ..मृत महिला के परिवार के लोगों ने आरोपी पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही अयोध्या डीएसपी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था। आरोपी पति घूमने के बहाने अपनी पत्नी को लेकर नेशनल हाईवे पर गया और जहां पर आरोपी पति ने पत्नी को ट्रक के आगे धक्का दे दिया। आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। पता लगा है कि दोनों लोग बिहार से यहां घूमने आए थे। हाईवे पर ही एक लॉज में रुके थे।बता दें कि बिहार के थाना शिवहर जनपद से अयोध्या घूमने के बहाने पत्नी को लेकर आया था।मृतका को उसके ही पति ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से 1 अगस्त की सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था। दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी।आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी। 

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…