लाशों का ढेर: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा कैंटर, 5 लोगों की मौत, 29 घायल

Spread the love

बुलंदशहर-

 

हांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव रौंडा में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मजदूरों से भरा एक कैंटर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। भीषण हादसे में कैंटर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 29 लोग घायल हो गए।

मृतकों में मां-बेटे समेत शाहजहांपुर के तीन मजदूर, हरदोई के एक मजदूर का बच्चा और हरियाणा के सिरसा निवासी कैंटर चालक शामिल है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक की नींद बताई जा रही है।

 

बताया गया कि पंजाब के मोड़ा भट्टी में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले करीब 90 से 100 मजदूर तीन कैंटरों में सवार होकर हरदोई और शाहजहांपुर स्थित अपने-अपने गांव जा रहे थे। एक कैंटर को हरियाणा के जनपद सिरसा के गांव नटार निवासी सुनील कुमार (32) चला रहे थे।

उसमें चालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। दो कैंटर उनसे काफी आगे चल रहे थे। सुनील जब जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव रौंडा स्थित किसान इंटर कालेज के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार की वजह से कैंटर स्पीड ब्रेकर पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कैंटर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक सुनील कुमार और उसमें सवार रवि (25) और उनकी पड़ोसी शिवदेवी उर्फ धनदेवी (60) निवासी गांव मियांपुर थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए।

मौके पर तत्काल आसपास के लोगों के साथ थाना पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  UP- 'मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर', CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

गंभीर रूप से घायल 27 लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल नीलम और आशीष समेत चार लोगों का उपचार बुलंदशहर जिला अस्पताल में चल रहा है।

मेरठ में उपचार के दौरान बालक कृष्णा (9) निवासी गांव सुरजीपुर थाना बेठा गोकुलधाम हरदोई और रवि की मां माधुरी उर्फ नत्थी (40) निवासी मियांपुर सिंधौली शाहजहांपुर ने भी दम तोड़ दिया। मामले में मृतक रवि के साले बबलू ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

घायलों से पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि दुर्घटनास्थल पर एक ब्रेकर बना हुआ है। जिसे पार करने के बाद आगे चल रहे ट्रक की रफ्तार धीमी हो गई होगी। पीछे से आ रहा डीसीएम कैंटर ब्रेकर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टकरा गया, चालक के नींद में होने की बात सामने आई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दुर्घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
– दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love